फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर के चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ये चारों मरीज रायपुर क्षेत्र के हैं। अब तक सामने आए कुल नौ मरीजों में से सात मरीज रायपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। लिहाजा, स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर के मोहल्लों में फॉगिंग का दायर बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बरसात शुरू होते ही शहर में डेंगू के मामलों में इजाफा होना शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य महकमे ने शहर जिले के कुल 110 इलाकों को डेंगू के लिए संवेदनशील माना था। इनमें से रायपुर क्षेत्र के भी कई मोहल्ले सूची में रखे गए थे। यहां फॉगिंग व अन्य इंतजाम करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन विभाग की तैयारियों पर डेंगू का डंक भारी पड़ गया। मंगलवार को रायपुर क्षेत्र के ही रहने वाले चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि इनमें से एक मरीज दून अस्पताल में और एक कोरोनेशन में भर्ती है। बाकी दोनों मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें