फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath: धाम में चलाया गया सुरक्षा अभियान, संभावित खतरे से निपटने की तैयारी, यात्रियों से किया गया संवाद

Tue, 12 May 2026 12:28 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली )

सार

बदरीनाथ मंदिर परिसर के क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में सुरक्षा अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आज चमोली पुलिस, एटीएस एवं सात असम एटीएस द्वारा संयुक्त सुरक्षा अभियान चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल, त्वरित रिस्पॉन्स और किसी भी संभावित खतरे से निपटने की तैयारी को लेकर पूरे धाम क्षेत्र में गहन निरीक्षण एवं चैकिंग अभियान संचालित किया गया।

विज्ञापन


संयुक्त टीमों ने बदरीनाथ मंदिर परिसर के इनर एवं आउटर कार्डन क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही अस्पताल परिसर, होटल, पार्किंग स्थल, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा वाहनों की सघन चैकिंग की गई। धाम के मुख्य प्रवेश बिंदु देवदर्शिनी बैरियर पर प्रत्येक वाहन एवं संदिग्ध व्यक्ति पर विशेष निगरानी रखी गई।

संयुक्त टीमों द्वारा यात्रियों से संवाद
वहीं सीमांत क्षेत्र माणा गांव के अंतिम छोर तक सुरक्षा बलों द्वारा गश्त एवं निरीक्षण कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखी गई। संयुक्त टीमों द्वारा यात्रियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी साझा की गई।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: भाजपा नेतृत्व को मसूरी विधानसभा में करनी होगी मशक्कत, पूर्व मंत्री अग्रवाल भी ठोंक रहे हैं ताल
विज्ञापन


स्थानीय लोगों व व्यापारियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। चमोली पुलिस पवित्र बदरीनाथ धाम की सुरक्षा, शांति एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ निरंतर कार्य कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें