फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय टी-ट्वेंटी के सेमीफाइनल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अंतर-विभागीय टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में यूपीसीएल और पेयजल इलेवन ने जीत दर्ज की। इसी के साथ सेमीफाइनल मैचों में खेलने वाली चारों टीमें फाइनल हो चुकी हैं। अब मंगलवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से चल रहे टूर्नामेंट में सोमवार को हुए तीसरे क्वार्टर फाइनल में सिंचाई विभाग और यूपीसीएल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सिंचाई विभाग ने पहले खेलते हुए 108 रन बनाए। प्रकाश बिष्ट ने 41 रनों की पारी खेली। यूपीसीएल की तरफ से संजय जोशी, वैभव सिंह ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में यूपीसीएल ने बमुश्किल अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
चौथे क्वार्टर फाइनल में आबकारी इलेवन और पेयजल इलेवन के बीच भिड़ंत हुई। पेयजल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 107 रन बनाए। आयुष शर्मा ने 42, राजेंद्र ओली ने 33 रनों की पारी खेली। आबकारी की तरफ से अंकित चौहान ने 4 विकेट लिए। 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आबकारी इलेवन 13.5 ओवर में महज 44 रनों पर ढेर हो गई। राजेंद्र ओली ने 4, अमन नेगी ने 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के सेमीफाइनल मुकाबले
-सुबह नौ बजे- सचिवालय बनाम यूपीसीएल
-दोपहर 12.30 बजे- हेल्थ बनाम पेयजल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें