फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सचिवालय बुल्स ने 135 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIसचिवालय क्रिकेट क्लब की चैंपियंस ट्रॉफी में खेले गए चार मुकाबले
I

I
I
Iसचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में बृहस्पतिवार को चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सचिवालय बुल्स के गेंदबाजों के आगे लायंस की टीम नहीं टिक सकी और 135 रन से मुकाबला हार गई। जबकि सचिवालय डेंजर्स, पैंथर्स और सचिवालय-ए की टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

I
Iसचिवालय बुल्स और लायंस के बीच हुए मैच में बुल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 193 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए लायंस की टीम 58 रन पर ही सिमट गई। सचिवालय बुल्स के सुनील तोमर मैन ऑफ द मैच रहे और लाइंस के दीपक कुमार फाइटर ऑफ द मैच चुने गए। दूसरा मैच सचिवालय-ए और सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में ए टीम ने पांच रन से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए ए टीम ने 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर किंग्स की टीम 112 रन पर ऑल आउट हो गई है। ए टीम के लिए तीन विकेट चटकाने वाले टीएच खान मैन ऑफ द मैच और सुपर किंग्स के नवीन फाइटर ऑफ द मैच चुने गए। उधर, सहस्रधारा रोड स्थित एक निजी विद्यालय के मैदान में सचिवालय डेंजर और सेतु स्टार्स के मध्य मैच खेला गया। इसमें डेंजर्स ने एकतरफा जीत हासिल की। सचिवालय डेंजर्स के मोहम्मद फाजिल पांच विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने और सेतु स्टार के सत्येंद्र फाइटर ऑफ द मैच रहे। चौथा मैच सचिवालय पैंथर्स और सचिवालय विंग्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पैंथर्स ने सचिन रौथान के 69 और अजीत शर्मा के 63 रनों की बदौलत 179 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में सचिवालय विंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 149 रन ही बना सकी और 30 रन से मैच हार गई। पैंथर्स के आलराउंडर अजीत शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे तथा विंग्स के दिनेश जरदारी पांच विकेट लेकर फाइटर ऑफ द मैच चुने गए।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें