रायपुर महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित मोनाल कप के सेमीफाइनल मैच के बेस्ट खिलाड़ी को
- मोनाल कप में खेले गए सेमीफाइनल के दो मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में आयोजित मोनाल कप में शुक्रवार को सेमीफाइनल के दो मुकाबले खेले गए। इसमें सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने जीत दर्ज की।
पहला सेमीफाइनल मैच सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स के बीच हुआ। डेंजर्स की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में सात विकेट पर 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय ए की टीम ने 17.3 ओवरों में पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें हरीश सैनी और राहुल जेटली ने 37-37 रन बनाए। बेहतर प्रदर्शन कर सचिवालय ए ने मैच पांच विकेट से जीत लिया। इसमें आशुतोष विमल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच सचिवालय वॉरियर्स और पैंथर्स के बीच हुआ। वॉरियर्स की टीम पहले खेलते हुए 88 रनों पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर्स की टीम ने नौ ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें प्रमोद नेगी ने 50 रन बनाए। सचिवालय पैंथर्स ने मैच छह विकेट से मैच जीत लिया। इसमें प्रमोद नेगी मैन ऑफ द मैच बने।