जांच करने पर पता चला कि ये छोटे हथियार के कारतूस थे, जिनकी संख्या 40 है। आसपास घास काटने वाले लोगों को बुलाकर बातचीत की गई, लेकिन उन्होंने किसी तरह की जानकारी होने से इंकार कर दिया।
प्रथम दृष्टया यह कारतूस .30 बोर के प्रतीत हो रहे है। कारतूस को सील कराकर अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बात की जांच कराई जा रही है कि सड़क किनारे कारतूस फेंकने वाला कौन है और इसके पीछे मकसद क्या है। पुलिस को आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखने को कहा गया है, ताकि किसी तरह का सुराग मिल सके।