इसके बाद नरेश बंसल ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाना शुरू कर दीं। इस पर समारोह में मौजूद कांग्रेसी भड़क गए और नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्र ने बयानबाजी पर आपत्ति जताई।
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आचार संहिता के बावजूद दर्जाधारी मंत्री अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस बात पर बंसल और शिव मोहन मिश्र के बीच काफी बहस हो गई। हालांकि इसके बाद कांग्रेसी समारोह से चले गए।
इस मौके पर जयेंद्र रमोला, पार्षद राकेश मियां, हरीश ग्वाड़ी, कपड़ा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव मोहन, ज्योति सजवाण, जोगेंद्र, राजेश अग्रवाल, जगवीर सिंह, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।