फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कल बंद होंगे द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाट,ओंकारेश्वर में विराजमान होगी डोली

Mon, 17 Nov 2025 07:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उखीमठ(रुद्रप्रयाग)

सार

Uttarakhand News: द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर के कपाट मंगलवार को सुबह 8 बजे विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद होंगे।
विज्ञापन
मध्यमहेश्वर मंदिर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंच केदार में द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाट मंगलवार को विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 21 नवंबर को बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में विराजमान हो जाएगी।

विज्ञापन


धाम के मुख्य पुजारी शिव लिंग ने बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे से हक हकूक धारी ग्रामीणों व आचार्यों की मौजूदगी में कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करने के बाद भगवान मध्यमहेश्वर के स्वयंभू लिंग को समाधि दी जाएगी तथा भोग मूर्तियों को चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान किया जाएगा। इसके बाद डोली रात्रि प्रवास के लिए गोंडार गांव पहुंचेगी। 19 नवंबर को राकेश्वरी मंदिर रांसी में रात्रि प्रवास तथा 20 नवंबर को गिरिया व 21 नवंबर को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हो जाएगी।

Chamoli: मेल में सीएम धामी की घोषणा, गौचर हवाई पट्टी से जल्द शुरू होगी 18 सीटर हवाई सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन


मनसूना में होगा मेला
मनसूना में भगवान मध्यमहेश्वर की डोली आगमन पर 18 से 20 नवंबर तक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला समिति के अध्यक्ष संजय मनवाल ने बताया कि मेले में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं स्कूली छात्र-छात्राओं और लोक गायकों की प्रस्तुतियां होगी। मेला आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें