फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: श्रद्धालुओं के लिए इस दिन खुलेंगे द्वितीय और तृतीय केदार के द्वार, बैसाखी पर हुई तिथि घोषित

Fri, 14 Apr 2023 02:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,रुद्रप्रयाग

सार

बैसाखी पर्व पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। इस साल 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 22 तारीख को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा का शुभारंभ होगा। 
विज्ञापन
द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ कपाट खुलने की तिथि हुई घोषित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। 22 मई को द्वितीय केदार मद्महेश्वर और 26 अप्रैल को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलेंगे। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन लग्न में खोले जाएंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service: एक मई से आगे की यात्रा के लिए 18 अप्रैल से खुल सकती है बुकिंग, यहां मिलेगी जानकारी

आज शुक्रवार को बैसाखी पर्व पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना से निश्चित कर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विधि-विधान के साथ तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि व समय घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें उत्तराखंड में साल 2023 की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। 22 तारीख को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें