फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पांच महीने के बाद एसडीओ ललित मोहन बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। यूपीसीएल के बाजपुर विद्युत वितरण खंड से 27 जून को निलंबित किए गए एसडीओ ललित मोहन को मुख्यालय ने बहाल कर दिया है। इस संबंध में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. आरजे मलिक ने आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

ललित मोहन को राजस्व वसूली कार्यों में शिथिलता बरतने, खराब प्रदर्शन के कारण निलंबित करते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कर्णप्रयाग में संबद्ध किया गया था। निदेशक परिचालन एमआर आर्य की संस्तुति के आधार पर ललित को बहाल कर दिया गया है। उन्हें विद्युत वितरण खंड रुद्रप्रयाग के अंतर्गत सोनप्रयाग उपखंड में तैनात किया गया है। निलंबन अवधि के देय वेतन एवं भत्तों के संबंध में विभागीय जांच पूरी निस्तारित होने के बाद सक्षम अधिकारी के स्तर से निर्णय लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें