फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM के स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहे व्यापारी, SDM से भी भिड़े

Wed, 19 Apr 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए मंगलवार को एसडीएम और नगर पालिका अध्यक्ष की अगुवाई में सरकारी मशीनरी शहरभर में घूमी तो उन्हें हकीकत से रूबरू होना पड़ा। रोडवेज बस अड्डा, स्टेशन रोड, नजीबाबाद रोड पर दुकानदार भारत स्वच्छ मिशन को पलीता लगाते नजर आए।
विज्ञापन


इस दौरान अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। सफाई व्यवस्था के लिए दुकानदारों ने नगर पालिका को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान उनकी प्रशासन के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। 

मंगलवार को एसडीएम राकेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, एआटीओ आरएस कटारिया, एसएसआई मो. युनूस सरकारी लावलश्कर के साथ सड़क पर उतरे। स्टेशन रोड पर गंदगी से भरी नालियों को देखकर एसडीएम चौंक गए।
विज्ञापन


उन्होंने नगर पालिका को नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते हुए सफाई व्यवस्था बनाने को कहा। रोडवेज बस अड्डे पर बदहाल शौचालय से उठ रही दुर्गंध के कारण वहां यात्रियों का बैठ पाना मुश्किल हो रहा था। शौचालय की बदहाल हालत पर एसडीएम और एआरटीओ हैरान रह गए।
विज्ञापन

उन्होंने रोडवेज के सीनियर फोरमैन अनिल शर्मा को तलब कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। स्टेशन रोड पर पहले की तरह जमे रेहड़ी, ठेली वालों को देखकर एसडीएम ने उनके चालान काटने को कहा।

सरकारी मशीनरी को सड़क पर उतरा देख कई अतिक्रमणकारी भाग खड़े हुए। गोखले मार्ग पर फल और सब्जी वालों की ठेलियों को हटाने के दौरान प्रशासन के साथ तीखी नोकझोंक हुई। ठेली वालों ने बड़े अतिक्रमणकारियों पर भी हाथ डालने को कहा। 

एक बजे से तीन बजे तक पुलिस, प्रशासन और पालिका की टीम ने नजीबाबाद रोड, देवीरोड समेत पूरे शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। देवीरोड पर एसबीआई के सामने स्टेट बैंक और नगर पालिका को संयुक्त रुप से पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा ने बताया कि शहर में पार्किंग व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुराने सिद्धबली मार्ग, मालगोदाम रोड पर पार्किंग की संभावनाएं टटोली गई हैं। जल्द ही इसके लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें