फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल में होगी स्क्रब टाइफस की जांच

Fri, 06 Sep 2013 01:25 AM IST
अमर उजाला, रजा शास्त्री, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को अब दून अस्पताल में भी स्क्रब टाइफस की जांच की सुविधा मिलेगी। अस्पताल के सीनियर पैथोलोजिस्ट डा एनके मिश्र ने बताया कि जांच के लिए सारी तैयारी पूरी है।
विज्ञापन


अगले हफ्ते किट आ जाएगी। अगर कोई रोगी स्क्रब टाइफस से संक्रमित लगेगा तो उसकी जांच कर ली जाएगी। दून अस्पताल में स्क्रब टाइफस की जांच न होने का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया था।

इस पर महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा जेएस जोशी जांच शुरु कराने के संबंध में आश्वासन दिया था। महानिदेशालय ने किट मंगाने की कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन


एक और रोगी की रिपोर्ट
स्क्रब टाइफस के एक और रोगी की रिपोर्ट हिमालयन इंस्टीट्यूट जौलीग्रांट ने इंटीग्रेटेड डिजीजेज सर्वेलांस प्रोग्राम को भेजी है। यह रोगी देहरादून का है।

सर्वेलांस प्रोग्राम प्रभारी डा डीके जुनेजा ने बताया कि स्क्रब टाइफस की रोगी सोनिया बड़ावाला की रहने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के आंकड़े जुटाने के अलावा अभी तक रोग की रोकथाम के लिए कुछ नहीं किया है।

सोडियम, पोटेशियम की जांच की सुविधा
-दून अस्पताल में रोगियों को अब पोटेशियम, सोडियम की जांच की सुविधा मिलेगी। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा आरएस असवाल ने बताया कि जांच के लिए मशीन आ गई है। रेट आने के बाद जांच शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें