फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोईवाला: दिवाली पर हुई आतिशबाजी से स्टोर में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू, सामान जलकर स्वाह

Tue, 25 Oct 2022 11:25 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)

सार

सभासद ईश्वर रौथान ने बताया कि आतिशबाजी के कारण कबाड़ स्टोर में आग लगी। स्टोर में रखे गत्ते में आग लगने से यहां रखा सारा माल जल गया। बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक स्टोर में बहुत नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन
स्टोर जला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली अंतर्गत दीपावली की रात में हरिद्वार रोड स्थित एक कबाड़ स्टोर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को किसी तरह बुझाया।भानियावाला हरिद्वार रोड पर आमिर का कबाड़ी का स्टोर है। दिवाली की रात यहां आग लगी थीं।

विज्ञापन


प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि आतिशबाजी के कारण स्टोर में आग लगी। स्टोर में रखे गत्ते में आग लगने से सारा माल जल गया। सभासद ईश्वर रौथान ने बताया कि सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी। फायर ब्रिगेड के वाहनों ने आग पर काबू पा लिया।

ये भी पढ़ें...Surya Grahan 2022: सूतक के चलते बंद हुए चारधाम के कपाट, जानिए अब कब खुलेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्टोर के ऊपर से हाईटेंशन की बड़ी लाइने जा रही थी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचना देकर उनमें करंट बंद कराया गया। देर रात आगजनी पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें