इसके बाद शिक्षा सचिव ने छात्राओं के लिए एस्कॉर्ट योजना शुरू करने के निर्देश दिए हैं। गवर्नर्स अवॉर्ड-2018 के बाद राजभवन परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिक्षा सचिव डॉ. भूपिंदर कौर औलख ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा बेहद अहम है।
शिकायत करने वाली विद्यालय की करीब 50-60 छात्राओं को एस्कॉर्ट सुविधा के तहत उन्हें घर से स्कूल और स्कूल से घर पहुंचाने के लिए एस्कॉर्ट के रूप में किसी को तैनात किया जाएगा।
हर छात्रा के साथ एक की तैनाती की जाएगी, जो छात्रा के परिजन भी हो सकते हैं। इसके एवज में विभाग की ओर से उन्हें प्रतिमाह धनराशि दी जाएगी। छात्राओं की सुविधा के लिए विभाग बस खरीदने की योजना भी बना रहा है।