फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही युवक पुलिस हिरासत में, वाहन सीज

Tue, 15 Sep 2026 03:02 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सड़क पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी का मामला सामने ला दिया। चलती स्कॉर्पियो के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चलती स्कॉर्पियो के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वाहन चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक चलती स्कॉर्पियो के सनरूफ से बाहर निकलकर हुड़दंग करता दिखाई दे रहा था। वीडियो में वाहन को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए भी दिखाया गया था।

विज्ञापन


इससे उसकी अपनी जान के साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी। वीडियो की जांच में पता चला कि यह क्लेमेनटाउन क्षेत्र के सुभाष रोड का है। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  कुत्तों के झुंड ने नीलगाय को नोच-नोचकर मार डाला, जान बचाने के लिए भागी, मंदिर तिराहे पर तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उत्कर्ष (24) पुत्र राकेश करनवाल, निवासी कैपिटल हाइट्स, आईटीबीपी रोड, जीएमएस रोड, देहरादून को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल स्कॉर्पियो एनको भी एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह वाहन चलाकर स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें