फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर खाई में गिरी स्कूटी, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

Wed, 04 Mar 2020 08:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुप्तकाशी
विज्ञापन
स्कूटी खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बुधवार शाम को एक स्कूटी के गहरी खाई में गिरने से भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


गुप्तकाशी नाला निवासी मेघा (20) पुत्री दर्शन सिंह और उसका चचेरा भाई रोहित (18) पुत्र नरेंद्र सिंह स्कूटी से रिश्तेदारी में फाटा-रेल गांव जा रहे थे, तभी ब्यूंग के पास स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में स्कूटी पर सवार दोनों भाई-बहन की मौत हो गई। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष मंजुल रावत ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से गैंगमैन की मौत

रुड़की में ट्रैक पर काम करते वक्त एक ट्रेन की चपेट में आने से गैंगमैन की मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। साथ ही मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर इकबालपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैकमैन मुस्तकीम पुत्र हनीफ निवासी रसूलपुर सलेमपुर, रुड़की रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे। इस बीच ट्रेन की चपेट में आने से उनकी जान चली गई।

सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीआरपी चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि  उनके परिजनों को सूचना देने के साथ ही रेलवे के अधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें