फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लालू' का कमाल, स्कूटर को बना दिया ट्रक

Fri, 04 Oct 2013 07:13 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित चारा घोटाले में कुमाऊं के वाहनों को भी शामिल कर लिया गया था, जिन वाहनों से फर्जी तरीके से वाहनों पर चारा ढोना दिखाया गया था, उसमें कई वाहन अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के थे।
विज्ञापन


इसी मामले में जांच के दौरान परिवहन अधिकारियों की गवाही से लेकर अभिलेख भी सीबीआई ने तलब किए थे। चारा घोटाले की जांच शुरू हुई थी तो चारा ढुलान में लगे वाहनों के बारे में भी पता करना शुरू किया गया।

पढें, हत्यारों' का जिला, यहां हर छठवें दिन होता है एक 'कत्ल'

फर्जी तरीके से ट्रक दिखाया
उसमें तत्कालीन यूपी के अल्मोड़ा जिले के यूपी-01 और नैनीताल जिले के यूपी-02 सीरीज के नंबरों के वाहनों का पता चला। बाद में जांच एजेंसी ने वाहनों का सत्यापन करने के लिए संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी से संपर्क साधा था।
विज्ञापन


उस समय जांच एजेंसी ने 80 वाहनों के नंबर परिवहन अधिकारियों को दिए थे। सूत्रों के अनुसार परिवहन विभाग की जांच में से कई वाहनों के नंबर स्कूटर, मोटर साइकिल के निकले थे, जिनको फर्जी तरीके से ट्रक में दिखाया गया था।

परिवहन अधिकारियों की गवाही
बाद में यह रिपोर्ट, वाहनों के अभिलेख आदि जांच एजेंसी को भेजी गई। इस गोपनीय रिपोर्ट को लेकर खुद परिवहन विभाग के अधिकारी गए। मामले में बीच-बीच में परिवहन अधिकारियों की गवाही हुई थी। हालांकि, इस मामले में अब भी अधिकारी स्पष्ट तौर पर बोलने से बचते ही रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें