पुलिस ने मोबाइल के आधार पर जांच-पड़ताल की तो पता चला कि युवक भी सहारनपुर का ही रहने वाला है और रविवार से ही घर से फरार है। इसके बाद पुलिस ने गंगनहर में काफी देर तक दोनों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि दोनों गंगनहर में कूदे हों या फिर कोई साजिश रची हो। फिलहाल दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
छात्रा और युवक के इस तरह लापता होने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। छात्रा के परिजनों को कॉल कर अपनी जान को खतरा बताना और रुड़की में होने की जानकारी देना। इसके बाद गंगनहर के किनारे दोनों के मोबाइल और बैग मिलने की बात से ऐसी आशंका भी जताई जा रही है कि हो सकता है कि दोनों ने फिल्मी तर्ज पर परिजनों और पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए गंगनहर में कूदने की कहानी बनाई हो। पुलिस और परिजन भी इस बात से इनकार नहीं कर रहे हैं।
नाबालिग है छात्रा
परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है और धावक भी है। उसने कई बार जिलास्तरीय और प्रदेश स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया है। वह आगे होने वाली प्रतियोगिताओं की भी तैयारी कर रही थी।