सूचना पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र गोस्वामी, एसडीएम गरुड़ जयवर्धन शर्मा, थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार चंद्र सिंह हरकोटिया समेत कई लोग अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसएस गुंज्याल ने बताया कि 16 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छ़ुट्टी दे दी गई है।
पैदल चल रहे गंभीर घायल जूनियर हाईस्कूल चौरसों के सातवीं कक्षा के छात्र स्मित ग्रेंडी का पैर फ्रैक्चर होने से उसे जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष बैजनाथ राजेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सीज कर किया गया है। पुलिस चौरसों निवासी चालक राहुल कुमार की तलाश में जुटी है।
मैक्स दुर्घटना में घायल बच्चे
उर्मी गढ़िया ( 5) निवासी वज्यूला, गौरव नौटियाल (10) वज्यूला, चंदन नौटियाल (10) वज्यूला, दीपक सिंह (12) गुमंची, स्मित ग्रेंडी (13) चौरसों, संजना (13) गुमची, विवेक (10) चौरसों, युवराज सिंह (6) गुमची, नितिन (9) चौरसों, दीक्षा चंदोला (9) वज्यूला, योगिता पंत (15) वज्यूला, बिशन सिंह (5) वज्यूला, सागर चंद्र (11) वज्यूला, मीनाक्षी (10) वज्यूला, मयंम (9) गुमची, सपना (13) गुमची, कार्तिक जोशी (5) वज्यूला।
पाला जमा होने से फंसी बस
बड़कोट में रविवार सुबह बड़कोट से उत्तरकाशी की तरफ आ रही यात्रियों से भरी एक बस राडी टॉप के पास फंस गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को किसी तरह रोककर बड़ा हादसा होने से बचा लिया।
इसके बाद वाहन में सवार सभी यात्रियों ने धक्का लगाकर किसी तरह बस को सुरक्षित बाहर निकाला। एनएच के ईई नवनीत पांडे ने कहा कि बस समेत उसमें सवार सभी 42 यात्री सकुशल हैं।
राडी टॉप क्षेत्र के करीब दो किमी हिस्से में धूप नहीं पड़ती है, जिससे शीतकाल में सड़क पर भारी मात्रा में पाला जमा हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए विभाग के कर्मचारी रोजाना पाला हटाने का कार्य कर रहे हैं।