तहसीलदार ने बताया कि दो बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई थी। बाकी बच्चों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मुतक बच्चों में चार-पांच साल उम्र के बच्चे भी शामिल हैं। सभी बच्चे एंजल्स इंटरनेशनल स्कूल मदननेगी में पढ़ते हैं।
एसओ लंबगाव ने बताया कि घटना में नौ बच्चों की मौत हो गई है और 11 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल टिहरी लाया जा रहा है। चालक का नाम लक्ष्मण रतूड़ी पुत्र प्रेम दत्त रतूड़ी निवासी रिंडोल गांव है।
मृतकों के नाम:
-ऋषभ उम्र पांच साल
-अयान उम्र चार साल
-आदित्य उम्र आठ साल
-विहान उम्र पांच साल
-ईशान उम्र छह साल
-अभिनव उम्र छह साल
-साहिल उम्र 13 साल
-आदित्य उम्र 10 साल
-वंश उम्र पांच साल
दुर्घटना में घायल चार स्कूली बच्चों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। तहसीलदार रेखा रे की मौजूदगी में एयर एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चों को आईडीपीएल स्थित हेलीपैड पर उतारा गया।
यहां से एंबुलेंस पर चार घायलों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। घायल बच्चों के नाम अखिलेश, प्रिंस, सिद्धार्थ, ऋषभ हैं। एक घायल कार से एम्स पहुंचा। खेल मंत्री अरविंद पांडेय बच्चों का हाल जानने के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने चिकित्सा अधिक्षक अधिकारी डा. ब्रह्म प्रकाश से मामले की जानकारी ली और सभी बच्चों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
टिहरी में स्कूल वैन हादसे की खबर से स्तब्ध हूं। ईश्वर से हताहत हुए बच्चों की आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिजनों को धीरज बंधाने की प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में सरकार हर समय शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है। हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री