फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE RESULT 2017: हेड बॉय से स्कूल टॉपर बने समर्थ, बनना चाहते हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर

Mon, 29 May 2017 08:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के हेड बॉय रहे 12वीं के समर्थ मित्तल देहरादून के टचवुड स्कूल के टॉपर रहे। उन्होंने 97.75 प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल का ही नहीं अपने माता प‌िता का नाम भी रोशन क‌िया।
विज्ञापन


लेक‌िन समर्थ अब अपना सुनहरा भव‌िष्य इंजीन‌ियर‌िंग की तरफ ही देखते हैं। समर्थ सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने जेईई मेंस एडवान्स की परीक्षा दी है जिसके नतीजे 11 जून को आने है। 

बता दें क‌ि समर्थ ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से गणित में 100, अंग्रेजी में 95, फिजिक्स में 97 और कंप्यूटर साइंस में 99 अंक प्राप्त किए। समर्थ टच वुड स्कूल के हेड बॉय रहे है और विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में कई पदक जीत चुके है।
विज्ञापन


समर्थ चाहते है कि वे देश के सबसे बड़े कॉलेज में पढ़ाई करें।  समर्थ का कहन है क‌ि उनकी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ उन्होंने स्कूल के सभी शिक्षकों को जाता है। ज‌िन्होंने उनका हर कदम पर साथ द‌िया।

बता दें क‌ि समर्थ के पिता संजीव मित्तल कंप्यूटर्ज़ और मां शालिनी मित्तल टच वुड स्कूल में ही केमिस्ट्री की टीचर हैं। 

समर्थ का कहना है क‌ि ट्यूशन से ज्यादा माता-पिता की मेहनत काम आयी, जिन्होंने पढ़ाई के लिए कभी दबाव नहीं बनाया। लेक‌िन हमेशा खुद के तैयार किये गए प्रश्न पत्र हल करवाए।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें