फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 50 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूल बस, तीन छात्रों ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- चालक ने बिना हैंड ब्रेक लगाए न्यूट्रल में खड़ी की थी बस
विज्ञापन


- तीनों छात्र सुरक्षित, पुलिस को अब तक नहीं मिली शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी

सेलाकुई। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के ढलानी में सोमवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां सड़क पर खड़ी स्कूल बस ढलान से उतरते हुए सीधा 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान बस में बैठे तीन बच्चों ने कूदकर अपनी जान बचाई। चालक बस को न्यूट्रल में खड़ी कर हैंड ब्रेक लगाना भूल गया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ढलानी से बस बच्चों को कोटड़ा कल्याणपुर स्थित स्कूल लेकर जा रही थी। ढलानी में चालक बस को ढलान पर खड़ी कर एक दुकान में चला गया। इस दौरान अधिकतर बच्चे बस से नीचे उतरकर सड़क के किनारे खेलने लगे। तीन बच्चे ही उसमें बैठे थे। अचानक बस आगे की ओर से ढलान से उतरने लगी। इस बीच तीनों बच्चे गेट से कूद गए और बस सीधी 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि खाई में गिरने के दौरान बस में कोई सवार नहीं था। घटना में चालक की लापरवाही सामने आई है। उसने बस को बिना हैंडब्रेक लगाए न्यूट्रल में खड़ा किया था। चालक बस में भी नहीं बैठा था। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें