फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती नाले में पलटी स्कूली बच्चों से भरी बस, अंदर सवार थे 15 बच्चे

Wed, 23 Aug 2017 10:20 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
school bus accident
विज्ञापन
स्कूली बच्चों से भरी बस जा रही थी। बीच रास्ते में बरसाती नाले की चपेट में आकर बस वहीं पलट गई। इससे हाहाकर मच गया। बच्चे चिल्लाने लगे। बस में 15 बच्चे सवार थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह सात बजे के करीब ब्रज इंटरनेशनल स्कूल बेडपुर की एक बस हजारा ग्रन्ट से स्कूली बच्चों को लेकर वापस स्कूल की ओर जा रही थी। जैसे ही वह गांव के बाहर बरसाती नदी पर बने रपटे के समीप पहुंची तो बस चालक को बरसाती नदी में बना रपटा दिखाई नहीं दिया। 

बस का अगला पहिया नदी मे उतर गया। नदी में जब बस पलटने लगी तो अंदर बैठे बच्चों में हाहाकार मच गया। इस दौरान गुजर रहे राहगीर बस की ओर दौड़े। उन्होंने बस में बैठे बच्चों को बाहर निकाला और किनारे तक पहुंचा। 
विज्ञापन


उधर, पानी के बढ़ते बहाव में बस नदी के तेज पानी में गिर गयी। बस की नदी में गिरने की सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गयी। नदी में फंसी बस को निकालने में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत की। ग्रामीण अपने घरों से ट्रैक्टर आदि लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने ट्रेक्टर से रस्से आदि बाँधकर बस को ऊपर निकाला और बस को भी किनारे तक पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें