फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri: अनुसूचित जाति के युवक की हत्या का मामला, दो और आरोपी गिरफ्तार, चार की हो चुकी गिरफ्तारी

Thu, 11 Jun 2026 03:01 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

अनुसूचित जाति के युवक की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों की धड़पकड़ कर रही है। मामले में दो और आरोपियों को पकड़ा गया  है।
विज्ञापन
एसएसपी श्वेता चौबे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी गढ़वाल के लंबगांव क्षेत्र में अनुसूचित जाति के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, फरार चल रहे आरोपी सचिन पंवार को चौंधार तिराहा लंबगांव से और सुमित प्रसाद को खोलगढ़ स्थित मकान से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


एसएसपी श्वेता चौबे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की निगरानी स्वयं अपने स्तर पर रखी है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गर्भवती पत्नी का कराया लिंग परीक्षण, बेटी होने पर ढाया कहर, करंट लगाया, क्रूरता की हदें पार
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच को मजबूत बनाने के लिए 10 जून को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले से जुड़ी भ्रामक या अपुष्ट सूचनाएं सोशल मीडिया पर साझा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें