मलबे में दबे मजदूर
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑल वेदर रोड निर्माण में कार्यदायी संस्था द्वारा मानकों की अनदेखी की जा रही है। डीएम से शिकायत के बाद भी कंपनी द्वारा कार्यों में सुधार नहीं किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग से कुंड तक भटवाड़ीसैंण, रामपुर, गंगतल महादेव, तिलवाड़ा लीसा फैक्ट्री, सिल्ली, विजयनगर, बांसवाड़ा और कुंड अति संवेदनशील जोन हैं, लेकिन यहां पर निर्माण कार्य में कोई सुरक्षा नहीं बरती जा रही है।