फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल घोटाले की आंच ठंडी भी नहीं हुई कि अब गेहूं में भी सामने आया खेल

Wed, 30 May 2018 08:54 AM IST
हरीश पांडे, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चावल घोटाले की आंच अभी ठंडी भी नहीं हुई कि गेहूं में भी अब खेल सामने आया है। काशीपुर गोदाम में छापे के दौरान गोदाम में 241 कट्टे गेहूं अधिक मिला है।

विज्ञापन


26 मई को राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक मान सिंह सैनी ने काशीपुर स्थित राज्य भंडार निगम के गोदाम में छापा मारा था। छापेमारी के दौरान स्टॉक रजिस्टर में 852 गेहूं के कट्टे दर्ज थे, जबकि जांच में 1093 कट्टे मिले। प्रबंध निदेशक मान सिंह सैनी ने जब इसके बारे में गोदाम इंचार्ज रमेश से जानकारी मांगी तो वह कोई जवाब नहीं दे सके।

इस पर सैनी ने गोदाम में मौजूद सभी कर्मचारियों से पूछताछ की तो वे भी कोई जवाब नहीं दे पाए। प्रबंध निदेशक ने सभी कर्मचारियों से इस बारे में लिखित में भी लिया।  सूत्रों की मानें तो गोदाम इंचार्ज ने रविवार को ही गोदाम खोलकर इन 241 कट्टों को हटा दिया है और हटाने का रिकॉर्ड तक नहीं रखा है। 
विज्ञापन


मैंने शनिवार को करीब 10:30 बजे गोदाम में छापा मारा था। छापे के दौरान गोदाम संख्या पांच में स्टैग नंबर छह में 241 कट्टे अधिक मिले थे। रिकॉर्ड में कट्टे कम पाए गए थे। इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- मान सिंह सैनी प्रबंध निदेशक राज्य भंडार निगम 

यहां से पीडीएस में सप्लाई होता है गेहूं
काशीपुर के इस गोदाम से काशीपुर और आसपास की राशन की दुकानों को गेहूं आवंटित होता है। सूत्रों की मानें तो गोदाम इंचार्ज ने यह गेहूं सस्ता गल्ला विक्रेताओं से कम दाम में खरीदा था और इस गेहूं को सरकारी तौल केंद्रों में तौल दिखाकर सरकार को बेचने की मंशा थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें