फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री हलक से निकालेंगे पैसा

Sat, 23 Nov 2013 12:05 PM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में दशमोत्तर छात्रवृत्ति में घोटाले का खुलासा होने के बाद समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र राकेश ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


नए सिरे से रिकॉर्ड मांगा
आदेश में घोटालेबाजों के पैसे की रिकवरी करने के लिए कहा गया है। अमर उजाला समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजनाओं में चल रही धांधली का लगातार खुलासा कर रहा है। इसका संज्ञान लेकर मंत्री सुरेंद्र राकेश ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के अधिकारियों से छात्रवृत्ति का नए सिरे से रिकॉर्ड मांगा जा रहा है।

पढ़ें,रामदेव के पतंजलि विवि की छात्रा लापता

संदेह वाले कॉलेजों के साथ हर कॉलेज की जांच की जाएगी। जांच के लिए निदेशालय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों की विशेष कमेटी का गठन कर दिया गया है। मंत्री ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट आते ही कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा। किसी ने घोटाला किया है तो पैसा उसके हलक से निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, न बेनामी संपत्ति खरीदी, न स्टांप चोरी कीः रामदेव

उधर, समाज कल्याण निदेशक विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जांच के दौरान दशमोत्तर के अलावा विभाग की अन्य सभी छात्रवृत्ति योजनाओं पर भी नजर रखी जाएगी।

सिफारिशों का दौर शुरू
सभी कॉलेजों की जांच के आदेश से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने अपने आकाओं का दामन थामना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सिफारिशों का दौर भी शुरू हो गया।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें