आरबीआई ने लगाए हैं प्रतिबंध
बैंक लगातार घाटे में जा रहा था, लेकिन प्रबंधन कागजों में फर्जी प्रविष्टियां करके बैंक को मुनाफे में दिखाता रहा। खाताधारकों का आरोप है कि साल 1998 से इस बैंक के चेयरपर्सन पद और नेतृत्व पर एक ही परिवार का प्रभाव रहा है। प्रभावित लोगों में कई वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और ठेकेदार शामिल हैं, जो अपनी जमा पूंजी न निकाल पाने के कारण सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बैंक की खराब वित्तीय स्थिति और अनियमितताओं को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने फरवरी 2026 में बैंक के संचालन और खाताधारकों द्वारा रकम निकालने पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे। इसके बाद प्रभावित लोगों ने बैंक में प्रदर्शन किया और पुलिस को तहरीर दी।