जीवित होने का प्रमाण पत्र एसबीआई बैंक की ब्रांच या अपने पास के आधार सेंटर या कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए जमा कर सकते हैं। यह प्रमाण पत्र ऑनलाइन भी जमा कराया जा सकता है।
ऐसे जमा कर सकते हैं सर्टिफिकेट
अगर पेंशनधारक खुद नहीं आ सकते हैं तो घर के किसी अन्य व्यक्ति को भेजकर भी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकते हैं। जो पेंशनर बैंक नहीं जा सकते, वह किसी मजिस्ट्रेट या राजपत्रित अधिकारी से साइन कराकर अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकते हैं।
किसी भी एसबीआई की ब्रांच में जाएं। यहां अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पेंशन पेमेंट ऑर्डर नंबर और अकाउंट नंबर दें। इसके बाद बायोमीट्रिक की प्रक्रिया पूरी करें। इससे आपका लाइफ सर्टिफिकेट जेनरेट हो जाएगा।
वेबसाइट से ऐसे जमा कराएं सर्टिफिकेट
सबसे पहले वेबसाइट
https://jeevanpramaan.gov.in/ पर जाएं। यहां अपनी ई-मेल और पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद सर्टिफिकेट जमा कराने की आगे की प्रक्रिया पूरी करें।