फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : सावन माह शुरू, आज से हरिद्वार में प्रवेश नहीं कर पाएंगे कांवड़िए

Sun, 25 Jul 2021 02:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

जिलाधिकारी सी रविशंकर और एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने कहा कि जिले की सीमाओं पर प्रशासन एवं पुलिस बल आपसी समन्वय बनाते हुए किसी भी प्रकार से कांवड़ियों को प्रवेश नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
हरिद्वार से कांवड़ लाते कांवडिये - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार से सावन माह शुरू हो गया है। कोविड संक्रमण के खतरे को देखते हुए हरिद्वार में कांवड़ मेला प्रतिबंधित है। कांवड़ियों को हरिद्वार आने से रोकने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी और एसएसपी ने फोर्स की बीफ्रिंग की। जिले की सीमाओं और हरकी पैड़ी एवं अन्य घाटों में शिव भक्तों के प्रवेश प्रतिबंध होगा। देर शाम से बॉर्डर पर फोर्स की तैनाती हो गई।

विज्ञापन


कमल दास कुटिया यातायात पुलिस लाइन में जिलाधिकारी सी रविशंकर और एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने कहा कि जिले की सीमाओं पर प्रशासन एवं पुलिस बल आपसी समन्वय बनाते हुए किसी भी प्रकार से कांवड़ियों को प्रवेश नहीं होने देंगे।

कोरोना: अब ट्रेन से हरिद्वार आने वालों के लिए निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य, रेलवे ने लागू की ट्रेवल गाइडलाइन 
विज्ञापन


सीमावर्ती जिले की बॉर्डरों पर तैनात पुलिस बल से सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे। बॉर्डर तक आने वाले शिव भक्तों को वापस लौटाया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक अपराध, नगर, देहात, सभी सीओ, थानाध्यक्ष एवं प्रशासन अधिकारी मौजूद रहे। 

चार सुपर जोन और 41 सेक्टर बनाए

कांवड़ियों को रोकने के लिए हरिद्वार क्षेत्र को चार सुपर जोन, 18 जोन और 41 सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात प्रदीप कुमार राय यातायात की व्यवस्था के प्रभारी होंगे। पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश उपाध्याय  संपूर्ण व्यवस्था की प्रभारी पुलिस अधिकारी होंगी। 

सुपर जोन का विवरण
- सुपर जोन प्रथम: हरकी पैडी एवं श्यामपुर सुपर जोन में जोधराम जोशी, सहायक सेनानायक आईआरबी द्वितीय हरिद्वार होंगे। सुपर जोन प्रथम में संपूर्ण कोतवाली नगर, हरकी पैड़ी एवं थाना श्यामपुर क्षेत्र शामिल रहेगा।
- सुपर जोन द्वितीय: लोकजीत सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर देहरादून व्यवस्थाओं के प्रभारी होेंगे। इसमें कनखल, ज्वालापुर, रानीपुर, सिडकुल, लक्सर, पथरी, और खानपुर क्षेत्र शामिल होगा। 
- सुपर जोन तृतीय: प्रभारी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे, सहायक पुलिस अधीक्षक सदर हरिद्वार होंगी। क्षेत्र में बहादराबाद, रुड़की, गंगनहर, कलियर और बुग्गावाला क्षेत्र शामिल है। 
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर बॉर्डर से लौटाए 200 वाहन

गुरु पूर्णिमा पर बिना आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट हरिद्वार आ रहे 200 से ज्यादा वाहनों को बॉर्डर से वापस लौटाया गया। हालांकि, वाहनों में कांवड़िए नहीं थे। 

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धर्मनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना जरूरी था, लेकिन अधिकतर वाहन चालक बिना जांच कराए ही धर्मनगरी आ रहे थे। नारसन बॉर्डर से 80 वाहनों को वापस लौटाया गया। इसी प्रकार चिड़ियापुर से 70 और लाहड़पुर बॉर्डर से 40 वाहनों को वापस लौटाया गया।

इसके बाद भी हजारों की संख्या में लोग हरिद्वार आए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर धर्मनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को पहले ही हिदायत दी गई थी कि बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट के हरिद्वार न आएं। 

कोविड नियमों की अनदेखी पर 99 लोगों के चालान
गंगा घाटों पर कोविड नियमों की अनदेखी और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम ने अभियान चलाया। इस दौरान 99 लोगों के चालान किए गए। नगर आयुक्त जय भारत सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल हरकी पैड़ी, मालवीय घाट, सुभाष घाट और नाईसोता घाट पहुंचे।

घाटों पर कोविड नियमों की अनदेखी और गंदगी फैलाने पर 99 लोगों के चालान काटे गए। नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने बताया कि घाटों पर अतिक्रमण करने और प्लास्टिक सामग्री बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में सहायक नगर आयुक्त उत्तम नेगी, महेंद्र यादव, सफाई निरीक्षक संजय शर्मा और श्रीकांत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें