बुध से बड़ा, अपने वातावरण वाला अकेला ज्ञात चांद है टाइटन
पृथ्वी से शनि ग्रह के केवल सात चंद्रमा ही नजर आते हैं जिन्हें साधारण टेलीस्कोप से देखा जा सकता है। इनमें सबसे प्रमुख है टाइटन। अन्य में रिया, डायोन, टेथिस, एन्सेलेडस और मीमास शामिल हैं। टाइटन बुध ग्रह से बड़ा है और सौरमंडल में एकमात्र ज्ञात चंद्रमा है जिसका अपना पर्याप्त वातावरण भी है।