फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसमः बदरीनाथ, केदारनाथ, रुद्रनाथ में बर्फबारी

Sat, 20 Feb 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार तड़के राजधानी देहरादून में हल्की बूंदाबादी से मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद सुबह साढ़े दस बजे फिर से बरसात शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दून में कभी चटख धूप खिल गई तो कभी बूंदाबांदी होने लगी।
विज्ञापन


उधर, शनिवार को तड़के बदरीनाथ, केदारनाथ, रुद्रनाथ के गोरसों बुग्याल, नंदा घुघटी लाल माटी सहित रुद्रप्रयाग जिले की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ।

चमोली जिले में सुबह से दिनभर रिमझिम बरसात होती रही। यह बारिश खेती के लिए काफी लाभदायक बताई गई। इससे काश्तकारों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश होने से जंगल में लगी आग भी बुझ गई है।

शुक्रवार देर रात जिले के निचले इलाकों में करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। हिमपात और बारिश से इलाके में मौसम ठंडक भरा हो गया है। रुद्रप्रयाग में बादलों का पहरा छाया रहा।
विज्ञापन


प्रदेशभर में शुक्रवार को दिनभर बादल रहे लेकिन बहुत कम जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि बादलों के बीच भारी उमस ने जीना मुहाल किए रखा। मौसम विभाग ने शनिवार की सुबह से आगामी 24 घंटे हल्की बारिश और कुछ जगहों पर बर्फ पड़ने की संभावना जताई थी।

शुक्रवार को बदला मिजाज
प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला नजर आया। शुक्रवार को सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल लिया। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश हुई और तीन हजार मीटर से ऊपर बर्फबारी भी हुई। राजधानी में सुबह से ही बादल छाए रहे। एकाध जगह पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दिनभर उमस ने गर्मियों के मौसम की याद दिला दी।

मौसम विभाग ने शनिवार की सुबह से आगामी 24 घंटे पश्चिमी विक्षोभ का असर सक्रिय रहने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फ पड़ सकती है।

तापमान में गिरावट संभव
देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल और ऊधमसिंह नगर में शनिवार की सुबह से आगामी 24 घंटे हल्की बारिश, ओले और झक्कड़ आने की संभावना है। विभाग के मुताबिक शनिवार को दिन में और शाम को कुछ जगहों पर राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट संभव है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें