फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में चली उपग्रहों की 'ट्रेन', अद्भुत खगोलीय घटना को देख अचरज में पड़े लोग

Wed, 13 Nov 2019 11:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग/अल्मोड़ा
विज्ञापन
स्टारलिंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंगलवार की शाम आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिला। ऐसा लग रहा था मानो कोई ट्रेन आसमान में चल रही हो। पता चला है कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रमुख प्राइवेट कंपनी स्पेस-एक्स ने सोमवार को फ्लोरिडा से 60 उपग्रहों का समूह स्टारलिंक को प्रेक्षित किया।

विज्ञापन


मंगलवार शाम ये उपग्रह उत्तराखंड में गढ़वाल और कुमाऊं के कई शहरों के ऊपर से गुजरे। स्टारलिंक कई छोटे-छोटे उपग्रहों का समूह है, जो पृथ्वी की निचली कक्षा में लगभग 350 किलोमीटर की ऊंचाई में परिक्रमा करेगा।

स्पेस एक्स ने बेहतर और हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा के लिए इन उपग्रहों का निर्माण किया है। अल्मोड़ा में अंतरिक्ष विज्ञानी राकेश बिष्ट ने बताया कि उपग्रहों का समूह शाम 5.56 से 6.00 बजे तक आकाश पर दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश में देखने पर यह एक ट्रेन की भांति दिखाई दिए। वर्तमान में इसमें 60 उपग्रह है जो निकट भविष्य में 12,000 उपग्रहों का एक विशाल समूह होगा। छायाकार जयमित्र बिष्ट और राकेश बिष्ट  का दावा है कि उन्होंने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद किया।

अल्मोड़ा में आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने भी इस नजारे को देखने की पुष्टि की है। देवप्रयाग में नक्षत्र वेधशाला संचालक आचार्य भास्कर जोशी ने बताया कि आकाश में छोटे-छोटे उपग्रहों का समूह उत्तर से पूर्व दिशा में जाता दिखाई दिया।

दशरथ पर्वत से नृसिंहाचल पर्वत तक गए इस समूह को देख लोग हैरत में पड़ गए। इनमें सुधांशु पालीवाल, रोहित मिश्रा, अभिषेक भट्ट, गिरीश कोटियाल, विद्यादेवी, विजयलक्ष्मी, रजनी देवी, कृति मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें