खुफिया एजेंसियां सतोपंथ आरोहण के लिए गए स्पेन के पर्वतारोहियों द्वारा सेटेलाइट फोन के उपयोग का अंदेशा जताते हुए मामले की पड़ताल में जुटी हैं। पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग की टीम गंगोत्री पहुंचकर इन पर्वतारोहियों से पूछताछ में जुटी है।
इस दल को पर्वतारोहण के लिए ले जाने वाले हाईलेंड ट्रैक एंड टूर के संचालक पीतांबर पंवार का कहना है कि इन पर्वतारोहियों के पास सेटेलाइट फोन होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस दल के साथ इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन के लाइजन ऑफिसर अनूप पंवार भी हैं। उनसे संपर्क कर इस मामले में जानकारी ली जा रही है।
गंगोत्री हिमालय क्षेत्र में किसी विदेशी द्वारा सेटेलाइट फोन से अपने देश बात करने की सूचना मिली है। इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस और खुफिया विभाग की टीम पड़ताल के लिए गंगोत्री में डेरा डाले हुए है।
-ददनपाल, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी।