विधानसभा के आगामी सत्र के मद्देनजर विधानसभा भवन में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस सभी दलों से अपील की कि सत्र को शांतिपूर्ण ढंग से चलने दिया जाए।
उधर, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने विधानसभा सचिव के जरिए पत्र लिखकर यह कहा है कि भाजपा विधानसभा सत्र में पूरा सहयोग देगी। मंगलवार को देहरादून स्थित विधानसभा भवन में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी दलों से सत्र को विस सत्र को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने का अनुरोध किया गया।
बैठक विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री इंदिरा हृदयेश संग अन्य विधायक मौजूद रहीं।