फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों की चोटी के बाद अब आदमी के बाल भी ले गई 'चुड़ैल', सिर पर हाथ लगाते ही हो गया बेहोश

Thu, 10 Aug 2017 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने अभी तक चोटी कटने के मामले लड़क‌ियों और मह‌िलाओं को लेकर ही सुने होंगे। लेक‌िन यहां चोटी चुड़ैल अब आदमी के बाल भी ले गई। युवक ने जब अपने स‌िर पर हाथ लगाया तो वह सदमे में आकर बेहोश हो गया। वहीं खबर सुनते ही पूरे गांव में हल्ला हो गया। 
विज्ञापन


बता दें क‌ि, भट्टा कॉलोनी में किसी ने अफवाह फैला दी कि काली रात है इसलिए जागते रहे। सरदार जोगेंद्र सिंह परिवार के साथ जागता रहा। उनका दावा है क‌ि रात करीब 1 बजे जोगेदर की पत्नी ने परना बांधने को कहा तो जोगेंदर के बाल कटे हुए थे। इस के बाद वह बेहोश हो गया। पीड़ित पत्नी ने बालों को आग में जल दिया। इससे सरकार का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

एक ही द‌िन में सामने आए चार मामले

वहीं बुधवार को हरिद्वार में भी एक मह‌िला की नहाते समय चोटी कटने की घटना सामने आयी। जैसे ही चोटी कटी तो मह‌िला की चीख न‌िकल गई। वह इतने सदमे में आ गई क‌ि बेहोश हो गई।

चोटी कटने का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। उत्तराखंड में और और मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही हल्‍द्वानी में भीमताल की ब्लाक रोड निवासी इनाज परवीन 14 वर्ष पुत्री खलीक के बाल कटने से हडकंप मच गया। छात्रा 9वीं में पढ़ती है। उसने बताया क‌ि वह सो रही थी तभी उसके बाल कटे।

सुबह उसने देखे तो चोटी कटी हुई थी। छात्रा का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के बयान ल‌िए । अब पुल‌िस भी माले की जांच में जुट गई है। 
वहीं हल्‍द्वानी के ही गोलापड़ाव हाथी खाल गौलागेट पर 11 की छात्रा के भी बाल कट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें