फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saraswati Puja 2021: इस साल का पहला बड़ा अबूझ मुहूर्त वसंत पंचमी को, रहेगी शादियों की धूम

Mon, 15 Feb 2021 04:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
वसंत पंचमी 2021: शादियों की धूम - फोटो : iStock
विज्ञापन

इस साल के सबसे बड़े और अबूझ मुहूर्त वसंत पंचमी पर शहर भर में शादियों की धूम रहेगी। इसके लिए शहर के होटल, गार्डन बुक हो चुके हैं। 16 फरवरी को वसंत पंचमी मनाई जाएगी। हालांकि, इसके बाद मांगलिक कार्यों के लिए लंबा इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट और पंडित विनोद झा ने बताया कि अबूझ मुहूर्त पर इस बार शहर में बड़ी संख्या में शादियां होंगी। बताया कि शास्त्रानुसार विवाह का पवित्र बंधन दस दोषों से मुक्त होता है। वसंत पंचमी का पर्व सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग में रहेगा।

इस दिन सरस्वती मां का प्रकटोत्सव भी मनाया जाता है। इसके बाद 22 अप्रैल के बाद मांगलिक कार्य शुरू होंगे। उधर, वसंत पंचमी पर राजपुर रोड स्थित सांई मंदिर में भी दो सामूहिक विवाह किए जाएंगे।
विज्ञापन


कारोबारियों के चेहरे खिले 

अबूझ मुहूर्त पर शादियों की बुकिंग मिलने से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। राजपुर रोड स्थित एक होटल के मैनेजर विपिन रावत ने बताया कि 16 फरवरी के लिए सुबह और शाम की बुकिंग मिली है। कोरोनाकाल के चलते कारोबार पर असर पड़ा था।

ऐसे में एक दिन में दो बुकिंग मिलने से होटल की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं, मालसी रोड स्थित एक गार्डन के मालिक सुरेश जैन ने बताया कि 15 और 16 फरवरी के लिए शादी की बुकिंग मिली है। लंबे समय बाद लगातार दो दिन की बुकिंग मिलने से अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें