फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दैवीय आपदा में क्षतिग्रस्त हुई नहरों का निर्माण कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- जौनसार बावर के बोंदूर खत के गांवों में हुआ था नुकसान
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। क्षेत्र के बोंदूर खत में बरसात के मौसम में आपदा से हुए सिंचाई गूलों के क्षतिग्रस्त होने के चलते किसानों को गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के क्वांसी मंडल के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता से मुलाकात कर सिंचाई गूलों की मरम्मत किए जाने की मांग की है। उन्होंने अपनी मांगो से संबंधित एक ज्ञापन भी प्रमुख अभियंता का सौंपा।
बरसात के मौसम में क्षेत्र में आई आपदाओं के कारण बोंदूर खत के लाखामंडल, कुन्ना, म्यूंडा, गोठाड़, धोरा, पुड़िया, कांडी कांडोई, गाता, च्यामा, छुलटाड़ नाड़ा, गढ़सार, मोठी, भटाड़, लाऊड़ी, दत्तरोटा, छुल्टाड़, मुनोग आदि गांवों में सिंचाई की गूल क्षतिग्रस्त हो गई थी। गूलों के क्षतिग्रस्त हो जाने से किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। पानी नहीं मिलने से फसलों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की समस्या को लेकर भाजपा की क्वांसी मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिंचाई गूलों का मरम्मत कार्य कराए जाने की मांग की। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी प्रमुख अभियंता को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में ओमप्रकाश, अनिल, विनोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें