फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संतोष ने 65 सीटें जीतने की दिखाई राह, लक्ष्य किए तय

विज्ञापन
विज्ञापन
Iभाजपा राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने प्रदेश पदाधिकारियों को 65 सीटें जीतने की राह दिखाने के साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लक्ष्य भी तय किए हैं। दिसंबर तक प्रदेश में बड़ी यात्रा के साथ ही बूथ सशक्तीकरण अभियान भी चलाया जाएगा। इसके अलावा पिछले चुनाव में हारी 23 सीटों को जीतने की रणनीति बनाई गई।I
विज्ञापन

I2027 में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने चुनावी रणनीति तैयार की है। पार्टी का 23 हारी हुईं विधानसभा सीटों का भी आकलन करेगी। पार्टी हार के कारणों को तलाश कर जीत के लिए अलग से रणनीति बना रही है। पार्टी सरकार व संगठन के कामकाज का 10 साल का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही है, शीघ्र ही इसका विमोचन किया जाएगा। आगामी चुनाव के लिए मीडिया सेंटर भी शुरू किया जाएगा।I
Iपार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष ने 65 सीटें जीतने की राह दिखाई। कहा कि पार्टी नेताओं को दोगुनी मेहनत करनी होगी। उन्होंने संगठनात्मक कार्यक्रमों का लक्ष्य तय किए। पार्टी बूथ सशक्तीकरण अभियान शुरू करने के साथ ही प्रदेश में बड़ी यात्रा भी करेंगी। इन यात्राओं में राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता भी आएंगे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें