फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास की 650वीं जयंती: उत्तराखंड में भाजपा निकालेगी समरसता संकल्प यात्रा, तैयारियां शुरू

Mon, 05 Oct 2026 10:42 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के चौथे चरण की यात्रा विभिन्न राज्यों से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश कार्यालय में संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तावित समरसता संकल्प अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। तय हुआ कि भाजपा समरसता संकल्प यात्रा निकलेगी।

विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के चौथे चरण की यात्रा विभिन्न राज्यों से होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी। इसका मुख्य उद्देश्य संत रविदास के समता, सामाजिक न्याय, भाईचारे और मानवता के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संत समाज, सामाजिक संगठनों और आमजन को जोड़कर यात्रा का भव्य स्वागत सुनिश्चित करें।

UK Big News: सैलजा ने रोकी हरदा की राह, पहली बार आदि कैलाश में जाम और बेकाबू बस का कहर, पढ़ें बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग में आपसी सम्मान और सद्भाव जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा के साथ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। बैठक में एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल, विधायक विनोद कंडारी, शक्तिलाल शाह, मुन्ना सिंह चौहान, बृजभूषण गैरोला, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीपित रावत सहित कई नगर निकायों के अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने यात्रा को जनसहभागिता से ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें