उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण करेंगे। संगोष्ठी में विद्वानों ने कहा कि वेद आज के दौर में बहुत प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षा से समाज में व्याप्त अनेक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रो. वेदप्रकाश उपाध्याय ने वैदिक वांगमय विष्णु तत्त्व पर व्याख्यान देते हुए कहा कि हमें वेदों का अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रो. बनमाली बिश्वाल, प्रो. विजयपाल शास्त्री, डॉ. आर बालमुरुगन, वेद विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र प्रसाद उनियाल, डॉ. सच्चिदानंद स्नेही, डॉ. कृपाशंकर शर्मा, डॉ.अनिल कुमार, डॉ. अरविंद गौर, डॉ. वीरेंद्र बर्तवाल, डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. दिनेशचंद्र पांडेय, डॉ. सुशील प्रसाद बडोनी, डॉ.अवधेश बिजल्वाण, पंकज कोटियाल आदि मौजूद थे।