फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संस्कृत व अर्थशास्त्र विषय की नहीं होती पढ़ाई, पलायन कर रहे होनहार

Thu, 29 May 2025 01:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय में स्नातक में संस्कृत और अर्थशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषय नहीं है। इसकी वजह से होनहार छात्र-छात्राएं 12वीं के बाद इन विषयों की पढ़ाई के लिए अन्य महाविद्यालयों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय त्यूणी की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी। स्थापना के बाद से छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में संस्कृत और अर्थशास्त्र विषय संचालित करने की मांग कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं का कहाना है कि त्यूणी क्षेत्र के लगभग सभी इंटर कॉलेजों में संस्कृत और अर्थशास्त्र विषय की पढ़ाई होती है। 12वीं में संस्कृत और अर्थशास्त्र पढ़ने वाले छात्र स्नातक में भी इन विषयों की पढ़ाई करना चाहते हैं।

लेकिन, महाविद्यालय में विषय न होने के कारण उन्हें मजबूरन डाकपत्थर या फिर देहरादून स्थित महाविद्यालयों में जाना पड़ता है। जहां उन्हें किराए पर कमरा लेकर इन विषयों का पढ़ाई करनी पड़ है।
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय में पांच माह से प्राचार्य का पद भी खाली चल रहा है। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक इसकी जिम्मेदारी उठा रहे हैं। ऐसे में वह भी अपने विषय से संबंधित छात्रों को पढ़ाने के लिए समय नहीं दे पा रहे हैं।



-

संस्कृत और अर्थशास्त्र विषय की पढ़ाई शुरू करने की मांग लगातार की जा रही है। इस संबंध में स्थानीय विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंप चुके है। लेकिन, विषय संचालित नहीं हो पा रहे हैं। - प्रमेश रावत, छात्र



-

महाविद्यालय में संस्कृत और अर्थशास्त्र विषयों के संचालित होने से छात्र संख्या भी बढ़ेगी और छात्रों को इन विषयों की पढ़ाई के लिए पलायन भी नहीं करना पड़ेगा।



शिवानी, छात्रा

-



संस्कृत व अर्थशास्त्र विषय संचालन को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। नए सत्र से विषय संचालित होने की उम्मीद है। - डॉ. सतीश चंद, प्रभारी प्राचार्य
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें