अमर उजाला 24 जून को देहरादून में 'अमर उजाला संवाद उत्तराखंड 2026' का आयोजन कर रहा है। सतत विकास की थीम पर आयोजित हो रहे इस संवाद में विभिन्न क्षेत्रों की ऐसी हस्तियां शामिल होंगी, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में न सिर्फ पहचान बनाई है, बल्कि लाखों लोगों को प्रभावित भी किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन की यात्रा तय करने वाले धामी आज राज्य के युवा नेतृत्व का प्रमुख चेहरा बन चुके हैं। रोजगार, निवेश, आधारभूत संरचना और सुशासन से जुड़े उनके कई निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय रहे हैं। संवाद के मंच से वह उत्तराखंड के विकास रोडमैप, सरकार की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे। आइए मुख्यमंत्री धामी के बारे में जानते हैं...