कंपार्टमेंट देने वाले रह जाएंगे वंचित
उच्च शिक्षा विभाग ने दाखिलों के आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून तय की है। अभी उत्तराखंड बोर्ड व अन्य बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षाएं हो रही हैं। उनका परिणाम भी संभावित तौर पर जुलाई तक आएगा। ऐसे में छात्रों को चिंता सता रही है कि वह इस दाखिला प्रक्रिया से वंचित रह जाएंगे।
कॉलेज भी परेशान, न लॉगिन न कोई जानकारी
समर्थ पोर्टल से जुड़े हुए निजी कॉलेज संचालक भी परेशान हैं। एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल का कहना है कि कई कॉलेजों के कई कोर्स तो इस पोर्टल में विकल्प में ही नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि कॉलेजों को न तो पहले से इसकी कोई जानकारी दी गई। न ही उन्हें पोर्टल से जुड़ा ऐसा कोई लॉगिन, पासवर्ड आदि दिया गया। उन्हें पता भी नहीं है कि उनके लिए कितने दावेदार छात्र हैं।
ये भी पढ़ें...Kainchi Dham Mela: नीम करोली बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह दो बजे से लगी कतार, देखें तस्वीरें
प्रदेश में यह व्यवस्था पहली बार लागू की गई हैं। जो भी दुश्वारियां पेश आ रही हैं, हम उन्हें दूर कर रहे हैं। पोर्टल पर सभी विवि के नोडल अधिकारियों सहित कई मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं। हमने आवेदन की प्रक्रिया के लिए पोर्टल पर वीडियो भी जारी किया हुआ है। -प्रशांत आर्य, अपर सचिव, उच्च शिक्षा