विधानसभा चुनाव के लिए मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता वाली समाजवादी पार्टी ने रविवार को 26 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। बसपा के बाद सपा दूसरा बड़ा दल ने जिसने उत्तराखंड में प्रत्याशी फाइनल किये हैं।
हालांकि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले धड़े ने अभी तक उत्तराखंड में प्रत्याशी उतारने को लेकर स्थिति साफ नहीं की है। उत्तराखंड प्रभारी शिवपाल यादव की ओर से सूची जारी की है। महिलाओं सहित अल्पसंख्यकों को सपा ने तरजीह दी है। पार्टी ने शेष सीटों पर भी प्रत्याशी जल्द घोषित करने की बात कही है।
जनपद हरिद्वार में विधानसभा क्षेत्र भगवानपुर में प्रेमवती देवी, झबरेड़ा में बिमला रानी, ज्वालापुर में कविता रानी, हरिद्वार ग्रामीण में मुस्तफा, लक्सर में नरेंद्र गूजर, मंगलौर में कुंवर दुर्गेश प्रताप सिंह, रुड़की में शेख अहमद जमा और कलियर में मोहम्मद इरफार प्रत्याशी हैं।
जनपद नैनीताल में हल्द्वानी से शोएब अहमद और रामनगर से फारुख खां प्रत्याशी हैं। ऊधमसिंह नगर जनपद में सितारगंज से योगेंद्र यादव, किच्छा से संजय सिंह, नानकमता से अनसूइया राणा और बाजपुर से मनीषा प्रत्याशी हैं। चमोली जनपद में बद्रीनाथ से गोपाल रावत और थराली से बीएल टम्टा प्रत्याशी घोषित हैं।
जनपद अल्मोडा में द्वाराहाट से बलराम कोहली, अल्मोड़ा में जसवंत सिंह अधिकारी, जागेश्वर से रमेश सनवाल और जनपद बागेश्वर में बागेश्वर से हरिराम शास्त्री और चंपावत की लोहाघाट सीट से सुरेश सिंह बिष्ट प्रत्याशी रहेंगे। देहरादून जनपद के चकराता विधानसभा से अर्जुन शर्मा, विकास नगसे केके गौतम, कैंट से डा आरके पाठक, धर्मपुर से मौ इस्माइल और राजपुर से नरेश वैद्य प्रत्याशी रहेंगे।