फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सैलून मालिक पर हमला, जान से मारने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
डालनवाला क्षेत्र में एक सैलून मालिक पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित अनवर ने पुलिस को शिकायत दी है। घटना 25 जुलाई रात की है।
विज्ञापन


अनवर ने बताया कि उसने किराये की दुकान में सैलून खोला है। उसकी दुकान से कुछ दूरी पर शहजाद का सैलून है। शहजाद उससे रंजिश रखता था। उसने कई बार अनवर को दुकान बंद करने की धमकी दी। शहजाद ने गाली-गलौज भी की। 25 जुलाई को शहजाद अपने साले और कुछ अन्य लड़कों के साथ अनवर की दुकान पर आया। उन्होंने दुकान बंद करने की धमकी दी। जब अनवर ने गाली देने से मना किया तो शहजाद और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी।
उन्होंने अनवर को घसीटा और गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। अनवर के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। हमलावरों ने अनवर को दुकान में बंद करके पीटा और जान से मारने की धमकी दी। अनवर किसी तरह जान बचाकर वहां से निकल आया और उसने डालनवाला पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नरेंद्र गहलावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें