फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में जा चुका है हुर्रियत का समयः सलमान खुर्शीद

Sat, 17 Jun 2017 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
salman khurshid
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग है। कश्मीर में नौजवानों को उकसाया जा रहा है। कश्मीर के मसले पर किसी की भी मध्यस्थता स्वीकार नहीं की जाएगी। हुर्रियत का समय अब जा चुका है और आतंकवाद की दवा अलग होती है। कश्मीर में नौजवानों को संवाद के माध्यम से समझाया जा सकता है। 
विज्ञापन


पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, कश्मीर में बहकावे में आकर पत्थरबाजी करने वाले युवा अपना नुकसान कर रहे हैं और समाज को कुंठित कर रहे हैं। परिस्थितियों का सामना करने वाली सरकार को समस्याएं आती हैं। केंद्र सरकार भी कांग्रेस की तर्ज पर मध्यस्थता स्वीकार न करने के निर्णय पर अडिग रही।

कहा कि कश्मीर में अगर सामान्य स्थिति जल्द से जल्द नहीं आई तो स्थितियां गंभीर हो सकती हैं। कश्मीर मसले का हल निकालने के लिए केंद्र सरकार को विपक्ष के साथ गंभीरता से चर्चा करनी चाहिए। कश्मीर के बच्चों का दिल जीतकर स्थितियों को बदला जा सकता है। कहा कि हुर्रियत को लेकर सरकार आंख न मूंदे। हर सरकार संपर्क बनाकर रखती है।
विज्ञापन


बातचीत से खून खराबा समाप्त करने का प्रयास होता है। कई बार बातचीत के बाद उबाल घटा है। कहा कि पाकिस्तान से आमने-सामने बैठकर आतंकी हमले के सबूत देने चाहिए। एक-दूसरे पर आरोप लगाना उचित नहीं है। सरकार को विपक्ष का सम्मान करना चाहिए। 
खुर्शीद ने कहा कि भाजपा को वोट देने वाले अब विचार कर रहे हैं। सरकार चला रहे लोगों में निराशा बढ़ रही है।

उत्तर प्रदेश में समस्याएं अधिक हैं अगर सरकार इसे कम नहीं कर पाई तो समस्याएं और अधिक बढ़ेंगी। खुर्शीद ने कहा कि वादे बहुत किए गए थे। किसान सड़क पर आ रहा है। व्यापारी परेशान हैं और बुद्धिजीवी भी आत्ममंथन कर रहा है। आने वाले चुनाव भाजपा के लिए जीतना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से चुना जाए राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार

salman khurshid - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुना जाना चाहिए। सभी पार्टियां ऐसे नेता का चुनाव करें जिनका हमेशा से सियासत में सभी पार्टियां सम्मान करती रही हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और सुषमा स्वराज का सभी सम्मान करते हैं। कांग्रेस भी अपनी ओर से कुछ नाम देगी। नामों पर चर्चा करके एक नाम चुना जाना चाहिए ताकि नई और स्वस्थ परंपरा का शुभारंभ हो सके। 

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय गो हत्या करने वाले स्लाटर हाउस पर पाबंदी लगी थी। भाजपा ने कुछ नया नहीं किया है। कहा कि देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसी के भोजन पर रोक नहीं लगा सकते हैं। भारत में एक-दूसरे की परंपराओं का लोग सम्मान करते हैं। ऐसे में बातचीत करके हर मसले का हल निकाला जा सकता है। हिंदू राष्ट्र होने के बावजूद नेपाल में बलि प्रथा है। गो रक्षा के लिए सभी के मन में सम्मान का भाव होना चाहिए। 

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद तीन तलाक के मसले पर भी खुलकर बोले। कहा कि तीन तलाक कोई चीज नहीं है। इस्लाम में पुरुष और महिलाओं को बराबर सम्मान की बात कही गई है। विवाह के बाद महिला को क्या सम्मान दिया जाना है इसका भी उल्लेख है। कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है और निर्णय आने का इंतजार कीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें