फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास बनेगा प्रदेश का सैन्यधाम

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश में पांचवें धाम ‘सैन्य धाम’ के लिए नगर निगम ने अब सहस्रधारा रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास चार एकड़ भूमि जमीन तलाशी गई है। मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने सोमवार को जमीन चिह्नित की है।
विज्ञापन

इससे पहले नगर निगम ने जनरल हनुत सिंह की समाधि से सटी शिप्रा विहार में 50 बीघा भूमि चिह्नित की गई थी। उस वक्त मेयर सुनील उनियाल गामा ने इस भूमि को सरकार को ट्रांसफर करने को कहा गया था। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड की चार एकड़ भूमि में पार्क बनाया जाएगा। इससे सटी चार एकड़ भूमि में सैन्य धाम बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
बता दें, कारगिल दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में चार धामों के बाद एक और धाम सैन्य धाम बनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने एलान किया था कि यह धाम पूरी तरह से डिजिटल होगा और इसमें वर्ष 1947 के बाद देश की रक्षा के लिए कुर्बानी देने वाले हर सैनिक का नाम दर्ज होगा। एक क्लिक पर हर सैनिक का पूरा बायोडाटा यहां उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें