फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लॉटर हाउस के विरोध में संतों का आंदोलन हुआ तेज, कुंभ मेले के बहिष्कार की दी चेतावनी

Thu, 12 Dec 2019 08:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(रुड़की) 

सार

  • मंगलौर में स्लॉटर हाउस के विरोध में अनशन पर बैठे संतों के आंदोलन को दिया समर्थन 
  • संतों से बातचीत के लिए पहुंचे एसडीएम और सीओ को अनशन समाप्त करने से किया इंकार
     
विज्ञापन
संतों से बात करते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मंगलौर में स्लॉटर हाउस के विरोध में संतों का आंदोलन और तेज होता जा रहा है। दूसरी जगह के संत भी अनशन पर बैठे संतों को अपना समर्थन दे रहे हैं। बुधवार को युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष एवं सीता राम धाम के संचालक ने भी संतों के आंदोलन को समर्थन दे दिया। उन्होंने तो यहां तक चेतावनी दी है कि अगर संतों की बात नहीं मानी गई तो हरिद्वार कुंभ का बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


उधर, अनशन पर बैठे संतों से एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने साथ आई स्वास्थ्य विभाग की टीम से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। साथ ही संतों से अनशन समाप्त करने की गुजारिश की, लेकिन संतों ने मांग पूरी होने तक अनशन समाप्त करने से साफ इनकार कर दिया।

बता दें कि मंगलौर में निर्माणाधीन स्लॉटर हाउस के विरोध में कुछ दिन पहले लक्सर में संतों ने अनशन शुरू किया था। इसी बीच रविवार रात लक्सर ट्रक यूनियन पर अनशन कर रहे बाबा नरेश बर्फानी और बाबा मुकेश गिरी की तबीयत बिगड़ गई थी। प्रशासन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लक्सर स्थित शिव मंदिर के नागा बाबा फूल गिरी महाराज और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के संत नागेश्वर गिरी महाराज अनशन पर बैठे हैं। धीरे-धीरे अन्य संत भी अनशन पर बैठे संतों के समर्थन में आगे आ रहे हैं। रविवार को हरिद्वार के कई संतों ने आंदोलन को समर्थन दिया था। इसी कड़ी में बुधवार को युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष शिवानंद और सीताराम राम धाम हरिद्वार के संचालक महंत सूरजदास अनशन स्थल पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि स्लॉटर हाउस के विरोध में अनशन कर रहे संतों की मांग एकदम जायज है। क्योंकि, उनकी मांग निजी स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि पूरे हिंदू समाज के लिए है। उन्होंने कहा कि संत हिंदू धर्म की जिम्मेदारी अपने कंधों पर रखते हैं, इसलिए वे धर्म की लड़ाई लड़ रहे है।

उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द संतों की मांग नहीं मानी गई संत समाज के लोग 2021 के हरिद्वार कुंभ का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान राजेश रस्तोगी, रीना गुप्ता, मास्टर जगमेर सिंह, मोहन कुमार, अभिनव पांडेय, रामजीत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें