मातृसदन के संतों का दावा है कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निदेशक राजीव रंजन ने आश्वासन दिया है कि गंगा पर बनी और निर्माणाधीन बिजली परियोजना के मामले को सरकार के सामने रखा जाएगा।
इस आश्वासन पर छह माह से गंगा की अविरलता के लिए अनशनरत मातृसदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद ने 25 अप्रैल तक मांग पूरी न होने पर 27 अप्रैल से जल त्यागने की घोषणा की थी, लेकिन अब यदि एक मई तक कोई कार्रवाई नहीं होती है तो 2 मई से जल त्याग देंगे।